आईटीआई चिरबटिया में प्रवेश फार्म न मिले तो होगा आंदोलन

Spread the love

रुद्रप्रयाग। आईटीआई चिरबटियां को दो साल से बन्द किये जाने का स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों ने शासन प्रशासन व सरकार का विरोध किया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यदि विभाग ने 15 सितंबर तक प्रशिक्षणार्थियों के लिए प्रवेश फार्म उपलब्ध नहीं कराये गए तो 18 सितंबर से स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधि आंदोलन व भूख हड़ताल शुरू करेगी और यदि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई तो जनता सीमांत क्षेत्र चिरबटियां में चक्काजाम व आमरण अनशन शुरू करेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा एसडीएम जखोली के माध्यम से जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग को भेजे ज्ञापन में कहा कि रुद्रप्रयाग व जनपद टिहरी के मध्य क्षेत्र चिरबटियां में 29 सालों से संचालित आईटीआई को दो साल से बन्द कर दिया गया है जबकि इससे पूर्व में आईटीआई चिरबटियां में लगातार छात्रों के प्रवेश होते रहते थे,किंतु एकाएक संस्थान को बंद कर स्थानीय युवाओं के लिए सरकार ने व्यवसायिक शिक्षा के द्वार बंद करने से जनता व जनप्रतिनिधियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। ज्ञापन में प्रधान बुढना आरती देवी,प्रधान लुठियाग,क्षेपंस शशि देवी,सम्पूर्ण सिंह,क्षेपंस चकरियाडा भिलंगना शैला देवी,प्रधान पालाकुराली कमला देवी सहित कई अन्य जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षर मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *