हरिद्वार(। धर्मनगरी में सोमवार को लोग सुबह से दोपहर तक तपती धूप से परेशान रहे। इस दौरान धूप की तपिश ने लोगों के पसीने निकाल दिए। लेकिन दोपहर को आसमान में बादल छा गए। बादल छाने के बाद लोगों को तेज धूप और भीषण गर्मी से राहत मिली। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार सोमवार को धर्मनगरी में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। पिछले एक सप्ताह से धर्मनगरी में तापमान के साथ गर्मी का अहसास बढ़ रहा है। सोमवार को भी दोपहर तक लोग धूप और गर्मी से जूझते रहे। तपती धूप और गर्मी के कारण लोगों को आवाजाही में बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ी। लेकिन दोपहर के बाद आसमान में बादल छाने से मौसम का मिजाज बदल गया।