चंडीगढ़ , पंजाब में केंद्र और राज्य सरकार के बीच टकराव अब एक नए मुकाम पर पहुंचता दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अचानक अपने मंत्रियों को तलब करते हुए कल यानी शनिवार दोपहर 3 बजे एक आपात कैबिनेट बैठक बुला ली है। चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े फैसले लिए जाने की संभावना है, लेकिन इसका मुख्य एजेंडा केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलना माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरकार का पूरा फोकस मनरेगा योजना के नाम बदलने के मुद्दे पर केंद्र को घेरने पर है।
दरअसल, केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (रूत्रहृक्रश्वत्र्र) का नाम बदलकर ‘विकसित भारत- जी राम जीÓ किए जाने की चर्चाओं ने पंजाब की सियासत गरमा दी है। माना जा रहा है कि कल होने वाली इस कैबिनेट बैठक में सीएम भगवंत मान इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से विरोध दर्ज कराने और इसके खिलाफ प्रस्ताव पास करने के लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने पर अंतिम मुहर लगाएंगे।
सीएम पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में विशेष सत्र बुलाया जाएगा, और कल की बैठक में इसकी तारीखों और रूपरेखा को औपचारिक मंजूरी दी जा सकती है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आम आदमी पार्टी की सरकार इस मुद्दे को पंजाब के हकों और संघीय ढांचे पर हमले के तौर पर पेश करते हुए एक बड़ा राजनीतिक आंदोलन खड़ा करने की तैयारी में है।