आज के युग में कंप्यूटर के बिना शिक्षा अधूरी

Spread the love

चमोली : सहायक निदेशक शिक्षा एवं संस्कृत शिक्षा डा. चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने शुक्रवार को शांति सदन संस्कृत इंटरमीडिएट कॉलेज में कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर लैब खुलने से छात्रों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज के युग में कंप्यूटर के बिना शिक्षा अधूरी है, और संस्कृत भाषा को तो कंप्यूटर के लिए विश्व की सर्वोत्तम भाषा माना गया है, इसलिए इसमें कंप्यूटर का प्रयोग बहुत आवश्यक है। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य रचना शाह ने कहा कि सहायक ने गैरसैंण विधानसभा सत्र में क्षेत्रीय विधायक अनिल नौटियाल से विद्यालय को कंप्यूटर प्रदान करने के लिए अनुरोध किया। विद्यालय को कंप्यूटर प्राप्त हुआ है। इसके लिए विद्यालय परिवार सहायक निदेशक का आभारी है। सहायक निदेशक डॉ. घिल्डियाल ने बताया कि सिमली विद्यालय के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी अभिलेख और विद्यार्थियों की कक्षाएं भी व्यवस्थित पाई गई है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *