दो विभिन्न मामलों में छात्र और अधेड़ ने फांसी लगा की आत्महत्या

Spread the love

काशीपुर। अलग-अलग मामलों में इंटर के छात्र और एक अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्र की आत्महत्या का कारण अवसाद को बताया जा रहा है। आईटीआई थाना क्षेत्र के सैनिक कॉलोनी निवासी पदम सिंह के 17 वर्षीय बेटे दिनेश सिंह रावत ने सोमवार को फांसी लगा ली। पुलिस को दिनेश सिंह रावत की पेंट की जेब में एक सुसाइड नोट मिला है। एसआई सुरभि बौड़ाई ने बताया कि सुसाइड नोट में छात्र ने लिखा है कि उसने ओपन स्कूल से दसवीं किया था। ओपन स्कूल से ही 12वीं का फार्म भरा था, लेकिन कुछ लोग उसे इस बात के लिये ताने देते थे। इस वजह से वह परेशान था। उसने इसी कारण आत्महत्या की बात लिखी है। वहीं, रविवार देर रात कुंडेश्वरी चौकी क्षेत्र के ग्राम हरिनगर निवासी राजकुमार पुत्र शेर सिंह ने घर के आंगन में दीवार के कुंडे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे, दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उसकी जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *