उत्तराखंड में केजरीवाल ने खेला बड़ा दांव: छह महीने में एक लाख नौकरी और हर महीने पांच हजार भत्ता

Spread the love

हल्द्वानी, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हल्द्वानी दौरे के दौरान युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं हैं। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी। साथ ही सरकारी और निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत नौकरियां उत्तराखंड के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। आप की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार न मिलने तक हर परिवार से एक युवा को पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
पहले से ही कहा जा रहा था कि तीसरी बार उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रहार कर सकते हैं और ऐसा ही हुआ। रविवार को हल्द्वानी में अपने दौरे के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राज्य में रोजगार बढ़ाया जाएगा। यहां रोजगार बढ़ाने के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे।
इस दौरान केजरीवाल ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर छह माह में एक लाख नौकरी दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी और निजी क्षेत्र में 80 प्रतिशत नौकरियां उत्तराखंड के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।
इस दौरान उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार देने के लिए केजरीवाल ने छह बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। रोजगार न मिलने तक हर परिवार से एक युवा पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में उत्तराखंड के 80 प्रतिशत युवाओं को रोजगार दिए जाएंगे।
कहा कि उत्तराखंड में सरकार बनने के बाद एक लाख नौकरियां निकाली जाएंगी। उत्तराखंड के युवाओं के लिए जब पोर्टल तैयार किया जाएगा। उत्तराखंड में रोजगार और पलायन मंत्रालय बनाया जाएगा। अपने संबोधन के बाद अरविंद केजरीवाल तिरंगा संकल्प यात्रा में शामिल हुए। संकल्प यात्रा में आप कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ दिखाई दी। इस दौरान जोरदार नारेबाजी भी हुई। फूलों की बौछार और आतिशबाजी से उनका स्वागत किया गया।
इसके साथ ही अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी पार्टी पांच साल का स्थाई मुख्यमंत्री देगी। दूसरे दलों में जो अच्टे लोग हैं उनका स्वागत है। बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज रविवार को उत्तराखंड के एक दिनी दौरे पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *