सुल्तानपुर पट्टी में सेनेटाइजेशन की उठाई मांग काशीपुर। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापार मंडल ने नगर पंचायत प्रशासन से नगर में सेनेटाइजेशन कराने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने साथियों के साथ नगर पंचायत के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। देश भर में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रोन तेजी से पैर पसार रहा है। इसी के चलते सुल्तानपुर पट्टी में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ नगर पंचायत के लिपिक को ज्ञापन सौंपकर नगर में भीड़ वाले स्थान पर नियमित रूप से सेनेटाइजेशन कराने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए मास्क और सेनेटाइजर बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा नगर पंचायत प्रशासन से सेनेटाइजेशन की मांग की गई है ताकि लोगों को कोरोनावायरस से बचाया जा सके।

Spread the love

xकाशीपुर। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को देखते हुए व्यापार मंडल ने नगर पंचायत प्रशासन से नगर में सेनेटाइजेशन कराने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने साथियों के साथ नगर पंचायत के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
देश भर में कोरोनावायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रोन तेजी से पैर पसार रहा है। इसी के चलते सुल्तानपुर पट्टी में लोगों को सुरक्षित रखने के लिए व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने व्यापारियों के साथ नगर पंचायत के लिपिक को ज्ञापन सौंपकर नगर में भीड़ वाले स्थान पर नियमित रूप से सेनेटाइजेशन कराने की मांग की। व्यापार मंडल अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ने बताया कि कोरोनावायरस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए मास्क और सेनेटाइजर बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा नगर पंचायत प्रशासन से सेनेटाइजेशन की मांग की गई है ताकि लोगों को कोरोनावायरस से बचाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *