अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का शुभारंभ, खिलाड़ियों में उत्साह

Spread the love

अल्मोड़ा(। जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा की ओर से आयोजित अल्मोड़ा बैडमिंटन कप 2026 का विधिवत दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ किया गया। 02 दिवसीय टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ओपन सीनियर वर्ग के पहले मुकाबले में डी. के. जोशी और नवनीत कुमार की जोड़ी ने अरुण बंगयाल और प्रतीक मेहरा की जोड़ी को 21-14 और 21-7 से पराजित कर विजयी शुरुआत की। एक अन्य मुकाबले में सुरेश कर्नाटक और हरीश अधिकारी की जोड़ी ने रमेश बिष्ट और रमेश बोरा की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। उद्घाटन अवसर पर कुलपति एस. एस. जे. विश्वविद्यालय डॉ. सतपाल सिंह बिष्ट, नैनीताल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुशील कुमार लाल, पूर्व कुलपति डॉ. जगत सिंह बिष्ट, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. डी. एस. बिष्ट, जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्य, उत्तरांचल बैडमिंटन संघ के महासचिव बी. एस. मनकोटि सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, उपाध्यक्ष प्रशासन गोकुल मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, उपसचिव संजय नज्जोन, मीडिया प्रभारी डी. के. जोशी, उप क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंगयाल, टूर्नामेंट रेफरी जीवन बोरा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, अभिभावक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। 04 फरवरी को टूर्नामेंट का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *