सिमली बेस अस्पताल का उद्घाटन टला

Spread the love

चमोली। शुक्रवार को प्रभारी सचिव स्वास्थ्य आऱ राजेश कुमार ने सिमली में निर्माणाधीन बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल भवन के विभाग को हस्तांरित न होने पर नाराजगी जताई। वहीं भवन में व्यवस्थाएं पूरी न होने पर निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को फटकार लगाई। साथ ही दस दिनों में भवन के हैंडओवर टेकओवर की कार्रवाई पूरी करने के लिए कहा। हस्तांतरण की तारीख खिसकते ही अस्पताल का शुभारंभ की तारीख भी खिसक गई है। नगर पालिका के सिमली में महिला बेस अस्पताल का निर्माण किया गया है। साल 2012 में स्वीत इस अस्पताल का निर्माण दिसंबर 2016 से शुरू हुआ। करीब 14 करोड़ की लागत से बनने वाले इस 48 बेड के अस्पताल का निर्माण उप्र निर्माण निगम साढ़े पांच साल बीतने के बाद भी पूरा नहीं कर पाया। ऐसे में यहां अस्पताल का शुभारंभ नहीं हो पा रहा है। हांलाकि भवन का ढांचा और आवास पूरे बनकर तैयार हैं। लेकिन रास्ते, बिजली सहित भवन की भीतर की व्यवस्थाएं अब भी अधूरी हैं। जिस पर शुक्रवार को प्रभारी सचिव स्वास्थ्य आर राजेश् कुमार ने 26 अगस्त तक भवन को विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिए। साथ ही सीएमओ डा़ राजीव शर्मा को यहां ओपीडी शुरू करने सहित अन्य कार्रवाई करने के लिए कहा। इस दौरान विधायक अनिल नौटियाल, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, भाजपा मंडल महामंत्री समीर मिश्रा, सीएमओ डा़ राजीव शर्मा, अरूण मैठाणी, राजेंद्र डिमरी, बीएन डिमरी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *