रिखणीखाल की मंदाल नदी पर बने स्पान पुल का हुआ लोकार्पण

Spread the love

लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत ने किया पुल का लोकार्पण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रिखणीखाल के अंतर्गत मंदाल नदी पर नव निर्मित स्पान पुल का शनिवार को लोकार्पण हो गया है। वर्ष 2012 की आपदा में उक्त नदी पर बना पैदल पुल धराशायी हो गया था। इस दौरान लैंसडौन विधायक दिलीप सिंह रावत ने ग्रामीणों को क्षेत्र के बेहतर विकास का आश्वासन दिया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधायक दिलीप सिंह रावत ने मंदाल नदी पर बने 200 मीटर स्पान पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के बेहतर विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। कहा कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए 18 करोड़ की लागत से स्पान पुल का निर्माण करवाया गया है। पुल निर्माण से झर्त, ज्वालाचौड़, ढिकोलिया, ढंग्याचौड़, गजरजाल, बीरोबाड़ी, गंगागांव, धूरा, बबल्याणी, उमराचौड़, खरड़ीचौड़, झर्त के ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। कहा कि विधानसभा क्षेत्र के विकास में किसी भी तरह की धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर लोनिवि दुगड्डा खंड के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह, ग्राम प्रधान देवा देवी, रणवीर सजवाण, विनोद जखमोला, अनिल ध्यानी, अमित नेगी, किशोर देवरानी, महेंद्र सिंह नेगी, दीपक गुसांई, ललित मोहन नेगी, दिनेश, सुरेंद्र सिंह रावत, महेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

आपदा की भेंट चढ़ गया था पुल
मालूम हो कि वर्ष 2012 में ग्राम झर्त के समीप मंदाल नदी पर बना पुल आपदा की भेंट चढ़ गया था। जिससे ग्रामीणों को अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ रही थी। सबसे अधिक परेशानी स्कूल के बच्चों को उठानी पड़ रही थी। ग्रामीण लगातार पुल निर्माण की मांग उठा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *