ध्रुवपुर-लालपुर से मोटाढांग को जोड़ने वाले पुल का हुआ लोकार्पण

Spread the love

4 करोड़ 82 लाख की लागत से बनाया गया है सुखरो नदी पर पुल
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ध्रुवपुर-लालपुर से मोटाढांग को जोड़ने वाले पुल का बुधवार को लोकार्पण हो गया है। क्षेत्रीय जनता पिछले लंबे समय से पुल का इंतजार कर रही थी।
4 करोड़ 82 लाख रुपये की लागत से 90 मीटर लंबे आरसीसी सेतु का निर्माण करवाया गया है। बुधवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने सुखरो नदी पर बने इस पुल का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र के बेहतर विकास को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही हैं। पुल का लोकार्पण होने से लोगों की बहुत पुरानी मांग पूरी हो गई है। यह पुल कोटद्वार और भाबर को जोड़ेगा साथ ही इससे पुल से निर्माण से कण्वाश्रम के विकास की संभावनाएं बढ़ेगी। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार बहुत तेजी से विकास कार्य कर रही है। जनता ने जिन उम्मीदों को लेकर देश व प्रदेश की सरकार बनाई है। सरकार उनकी उम्मीदों पर खरा उतर रही है। पुल बनने से क्षेत्रीय लोगो को काफी लाभ होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में विकास का कार्य निरन्तर जारी है। सरकार कोटद्वार वासियों को अच्छी सड़क, स्वास्थ्य शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत, मंडल अध्यक्ष हरि सिंह पुंडीर, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र आर्य, संग्राम सिंह भंडारी, गजेंद्र मोहन, दर्शन सिंह भंडारी, अंजू जखमोला, पिंकी खंतवाल, निरुबाला खंतवाल, सोनिया असवाल, सुधीर खंतवाल, रितु चमोली, मीनू डोबरियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *