कोटद्वार-पौड़ी

55 लाख की लागत से बनी दीवार का लोकार्पण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : ग्रास्टनगंज स्थित राजकीय उद्यान खाम गार्डन में 55 लाख की लागत से निर्मित चार दीवार का लोकार्पण हो गया है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने गार्डन में पौध रोपण करते हुए शतपायु वृक्षों का अवलोकन किया। उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुनते हुए उनके निराकरण का भी आश्वासन दिया।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने चार दीवारी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि आमजन को राजकीय उद्यान गार्डन की योजनाओं से जुड़ना चाहिए। इससे लोगों को खेत व पौधों के बारे में बेहतर जानकारी मिलेगी। साथ ही वह स्वयं को आत्मनिर्भर भी बना पाएंगे। कहा की उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को भी जनता के बीच जानकार उन्हें जागरूक करने के निर्देश दिए। कहा कि इससे जनता को जैविक खेती, जैविक खाद के बारे में जानकारी मिल पाएगी। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में कार्यशालाओं का होना अति आवश्यक है। उन्होंने लोगों को जैविक खेती के गुण बताते हुए कहा कि इससे उत्पादित खाद्य और फल निर्जीव खेती के मुकाबले ज्यादा स्वादिष्ट और पोषणयुक्त होते हैं। यह स्वस्थ खाने के प्रोत्साहन के लिए अधिक विकल्प प्रदान करता है। जैविक खेती वातावरण को संरक्षित रखने में मदद करती है। कीटनाशकों का उपयोग कम करने से प्राकृतिक प्रजातियों को संरक्षित किया जा सकता है और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को भी कम किया जा सकता है। इस मौके पर उद्यान विशेषज्ञ प्रभाकर सिंह, एसडीएम मनजीत सिंह, संजीव कुमार, दिनेश कुमार, अभिनव दीक्षित, पंकज भाटिया, दीपक पोखरियाल, सुरेंद्र आर्य, सौरभ नौडियाल, कमल नेगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!