ट्यूमर मार्कर मशीन व चिकित्सकों के आवास का हुआ लोकार्पण

Spread the love

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने बेस अस्तपाल में किया लोकार्पण
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने ट्यूमर मार्कर मशीन व चिकित्सकों के आवासीय ब्लॉक का लोकार्पण किया। कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्र को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाने के प्रयास कर रही है। इसके लिए अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए कई मशीनें भी उपब्ध करवाई जा रही हैं।
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ने अस्पताल परिसर में बने चिकित्सकों के आवासीय ब्लाक बी के साथ ही टयूमर मार्कर मशीन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े शहरों की दौड़ न लगानी पड़े, इसके लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अस्पताल में बीमारियों की जांच के लिए हरसंभव मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। कहा कि ट्यूमर मार्कर मशीन के माध्यम से थायराइड, कैंसर आदि बीमारियों की पहचान खून जांच से ही की जा सकती है। इस मौके पर सीएमएस डा.एके तिवारी, डा.प्रवीण कुमार, डा.बीसी काला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *