राजभवन में आयोजित वसंत उत्सव का शुभारंभ

Spread the love

देहरादून। उत्घ्तराखंड राजभवन में आयोजित वसंत उत्सव का शुभारंभ करते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में ढाई सौ करोड़ रुपये के पुष्प कारोबार की संभावना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण किया है। इसलिए पुष्प कारोबार यहां आजीविका का सबसे बड़ा हिस्सा बन सकता है। राज्यपाल ने डाक विभाग के टिकट जारी किया। उन्होंने नंदा पत्रिका का विमोचन किया। कहा कि उद्यान विभाग शहद और फूल-फलों के विकास के लिए बहुत अधिक कार्य कर रहा है। राज्यपाल ने उत्तराखंड की महिला शक्ति की प्रशंसा की।
वसंतोत्सव पर प्रतियोगिता के विजेता नौ को होंगे पुरस्त
राजभवन में दो दिनी वसंतोत्सव के अतंर्गत 12 मुख्य प्रतियोगिताओं की कुल 51 उप श्रेणी में प्रतियोगिताएं होंगी। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) नौ मार्च को प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्त करेंगे। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार प्रतियोगिताएं कट फ्लावर, पाटेड प्लांट्स प्रबंधन, लूज फ्लावर प्रबंधन, पुष्प के अतिरिक्त पाटेड प्लांट्स और हैंगिंग पाट्स श्रेणियों में होंगी।
इसके अतिरिक्त फूलों के गमले, आन द स्पाट फोटोग्राफी, ताजे पुष्प दलों की रंगोली, खाने योग्य पुष्पों, लान और विद्यालयी व अन्य बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता भी होगी। पेंटिंग प्रतियोगिता में पांच से 18 वर्ष आयु के प्रतिभागी शामिल होंगे। मंगलवार को सायंकाल एक घंटे सांस्तिक संध्या राजभवन में होगी।
सजावटी गमलों की प्रदर्शनी भी रही आकर्षण का मुख्य केंद्र
वसंतोत्सव में शहद उत्पादन, इत्र, सगंध पौधों, औषधीय जड़ी-बूटियों को प्रोत्साहित किया गया। मशरूम, शहद उत्पादन, जड़ी-बूटी, जैविक खेती में उत्ष्ट कार्य करने वाले पांच ब्रांड एंबेसडर को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष फूलों की प्रदर्शनी के साथ विभिन्न प्रकार के सजावटी गमलों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। इसमें आठ इंच, 10 इंच व 12 इंच के गमलों की तीन श्रेणियां रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *