दुकान के अंदर घुसी अनियंत्रित कार

Spread the love

चम्पावत। राष्ट्रीय राजमार्ग में स्थित अमोड़ी कस्बे में एक कार असंतुलित होकर दुकान के अंदर घुस गई। हादसे में कार में सवार तीन लोग मामूल रूप से चोटिल हो गए। दुर्घटना की वजह कार का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है। अमोड़ी के स्थानीय निवासी दीपक बोहरा ने बताया कि शुक्रवार को कार यूपी 32 जीवी 1039 में सवार होकर तीन लोग पिथौरागढ़ से लखनऊ जा रहे थे। उन्होंने बताया कि अपरान्ह करीब पौने दो बजे अमोड़ी के पास कार का ब्रेक फेल हो गया। इस वजह से कार असंतुलित होकर एनएच किनारे स्थित तिलोमनी भट्ट की दुकान में जा घुसी। इससे दुकान के आसपास बैठे लोग बाल-बाल बच गए। उन्होंने बताया कि कार चला रहे कमलेश अवस्थी उनकी पत्नी और बेटे को मामूली चोट पहुंची। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है। दीपक बोहरा ने कमलेश अवस्थी से हुई बातचीत के आधार पर बताया कि वे परिवार समेत पिथौरागढ़ ससुराल से अपने घर लखनऊ जा रहे थे। बाद में तीनों लोग कार ठीक कर लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *