लगातार बारिश से आवासीय भवनों को खतरा

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बीते तीन दिनों से हुई लगातार बारिश के चलते रैंतोली में एक आवासीय भवन के पीटे से पुश्ता ढहने की कगार पर है। जबकि स्यालडोभा-खाल्यू मोटरमार्ग के निर्माण से भी आवासीय भवन को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
रैंतोली निवासी रविंद्र असवाल का कहना है कि उनके आवासीय भवन के पीटे से सार्वजनिक पैदल मार्ग गुजर रहा है। जिस पर दरारें आ चुकी हैं। तेज बारिश में पुश्ता कभी भी भरभराकर गिर सकता है। जिससे नुकसान हो सकता है। कहा कि रैंतोली में ही उनके व्यापारिक प्रतिष्ठान के आगे बने नगर पालिका का पैदल मार्ग टूटने से उनके प्रतिष्ठान की सुरक्षा दीवार भी ढह गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्रतिष्ठान के आगे सुरक्षा दिवार लगाने व आवासीय भवन के पीटे क्षतिग्रस्त पुश्ते को ठीक करवाने की मांग की है। इसके अलावा मणिगुह के स्याल डोभा निवासी विजयपाल सिंह रावत ने कहा कि राजस्व गांव स्याल डोभा में दो परिवारों का बड़ा आवासीय भवन है। जिसके नीचे से गुजर रहे मोटरमार्ग के निर्माण के दौरान विभाग द्वारा 12 मीटर उपर काटा गया। जिससे उनके आवासीय भवन को भारी खतरा हो गया है। जबकि आंगन व भवन की सीढ़ी पूर्णरूप से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बारिश में संभावित नुकसान को कम करने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन से नुकसान की भरपाई करने के लिए आकलन करने की मांग की है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *