मनरेगा योजना के कार्य के दौरान हुई घटना

Spread the love

चमोली। चमोली जिले के पोखरी क्षेत्र के मल्ला बीणा गांव में एक महिला की पत्थर की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गयी। महिला मनरेगा योजना के कार्य के दौरान पत्थरों को निकाल रहीं थी। तभी पत्थर की चपेट में आने से महिला की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी देते हुये राजस्व निरीक्षक मनोज वर्त्वाल ने बताया कि घटना रविवार की है। जानकारी के अनुसार मल्ला बीणा गांव में रोशनी देवी, उम्र 30 वर्ष पत्नी कपिल बर्त्वाल और सुनीता देवी भी पत्थर निकालते गई थी, अचानक पत्थर गिरने से रोशनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुनीता घायल हो गई। ग्रामीण उसे 108 वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी ले गए, जहां सुनीता का इलाज चल रहा है। महिला की मौत के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *