जिला योजना में पर्यटन विभाग की बड़ी योजनाओं को शामिल करें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिले के प्रभारी मंत्री ने वीसी के माध्यम से जिला योजना की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए जिला योजना की शेष धनराशि मार्च तक शत फीसदी खर्च करने के निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को आगामी जिला योजना में पर्यटन विभाग को बड़ी योजनाओं को शामिल करने के निर्देश दिए।
जिला योजना की बैठक में प्रभारी मंत्री चंदन राम दास ने लोनिवि व वन विभाग को भौतिक व वित्तीय प्रगति लाने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक लैंसडौन महंत दलीप रावत ने बताया कि पहाड़ों में मत्स्य पालन की अपार संभावना है, लेकिन मौसम ठंडा होने के कारण वर्तमान में उपलब्ध मछलियों की प्रजातियां अच्छे से ग्रोथ नहीं कर पा रही है। जिस पर प्रभारी मंत्री ने मत्स्य विभाग के अधिकारी को यहां की ठंड के अनुरूप अच्छे तरीके से पनपने और ग्रोथ करने वाले मछलियों की अन्य प्रजातियों को तलाशने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने बताया कि जिला योजना के तहत 88 करोड़ के परिव्यय के सापेक्ष 61 करोड़ 76 लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा चुकी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए शेष धनराशि को मार्च माह तक खर्च करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ अपूर्वा पांडे, डीडीओ पुष्पेंद्र चौहान, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम सलोने, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. डीएस बिष्ट, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, जिला उद्यान जिला डा. डीके तिवारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *