जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड के आदेश अनुसार अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज चौबट्टाखाल में खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान की अध्यक्षता में आयोजित विद्यालय के अभिभावक संघ व विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में अभिभावकों ने राजकीय इंटर कॉलेज चौबटाखाल को सीबीएसई बोर्ड से हटकर उत्तराखंड बोर्ड में सम्मिलित किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
अभिभावकों का कहना है की सीबीएसई का पैटर्न बच्चे नहीं समझ पा रहे हैं, जबकि दोनों ही बोर्ड में पाठ्यक्रम की समानता है अत: इंटर कॉलेज को पूर्व की भांति उत्तराखंड बोर्ड में ही सम्मिलित किया जाए। छात्र हित को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अमित चौहान ने प्रस्ताव को विभाग को भेज दिया है। इस अवसर पर विद्यालय अभिभावक संघ अध्यक्ष मधुबाला, एसएमसी अध्यक्ष योगेंद्र रावत, गीता लिंगवाल प्रधानाचार्य, राजकुमारी देवी, सुनील रतूड़ी, राजेश सुंदरियाल, सुनीता देवी, प्रदीप सुंदरियाल सहित तमाम अभिभावक उपस्थित रहे।