महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ना चिंताजनक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गढ़वाल विवि की छात्रा प्रतिनिधि और आइसा छात्र संगठन की प्रियंका खत्री ने राष्ट्रपति को पत्र भेजा है। प्रियंका ने कहा कि साल-दर-साल राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों में महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ना चिंताजनक है। उन्होंने निर्भया कांड, अंकिता भंडारी हत्याकांड, देहरादून आईसबीटी गैंगरेप, सल्ट में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म, लालकुआं में दुग्ध संघ अध्यक्ष द्वारा महिला कर्मचारी का यौन शोषण आदि मामलों को याद करते हुए पुलिस और प्रशासन की असंवेदनशीलता बताकर पीड़ितों का न्याय पर भरोसा कम होना बताया है। प्रियंका ने कार्य स्थलों में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, पुलिस को लैंगिक रूप से संवेदनशील बनाने के लिए प्रशिक्षित किये जाने, राष्ट्रीय और राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के समय जेंडर संवेदनशीलता नियुक्ति का मुख्य आधार रखने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *