रानीखेत में जन गीतों के जरिए आंदोलन के प्रति बढ़ाई जागरूकता

Spread the love

अल्मोड़ा। छावनी के सिविल एरिया को पूर्व में सृजित रानीखेत-चिलियानौला नगर पालिका में सम्मलित करने की मांग को लेकर आंदोलन लगातार तेज हो गया है। तमाम संगठन और आम जनता मुहिम से जुड़ रही है। इसी क्रम में रानीखेत विकास संघर्ष समिति के नेतृत्व में गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन रविवार को 17वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने जनगीत गाकर आंदोलन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया। रविवार को भी बड़ी संख्या में लोग गांधी पार्क में आयोजित धरना-प्रदर्शन में जुटे। मशाल जुलूस और बाजार बंद पूर्ण रूप से सफल रहने से उत्साहित आंदोलनकारियों ने आंदोलन को व्यापक रूप प्रदान करने का निर्णय लिया। आंदोलनकारियों ने धरना स्थल पर जनगीत भी गाए। भावी रणनीति तय करने के लिए सोमवार को धरना स्थल गांधी पार्क में प्रस्तावित आम बैठक में सभी संगठनों, व्यापारियों तथा आम जनता से बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की गई। बैठक में विभिन्न संगठनों, व्यापारियों और जनता ने भागीदारी की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *