बारिश से बढ़ी ठंड, आम जनजीवन प्रभावित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शनिवार को जिले के थलीसैंण, सतपुली, नैनीडांडा, चौबटटाखाल आदि क्षेत्रों में सुबह से ही बारिश जारी रही। पौड़ी में भी बारिश होने से आमजनजीवन प्रभावित रहा। बारिश होने से जिले में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। ज्यादा जरूरी होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। काम निपटाने के साथ ही नागरिक घरों की तरफ रुख करते देखे गए। इसके चलते ही जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *