बढ़ती महंगाई पर की चिंता जाहिर

Spread the love

चम्पावत। बढ़ती महंगाई को लेकर टनकपुर में नेताजी सुभाष लोक सेवा समिति संगठन के पदाधिकारयों ने बैठक कर चिंता जाहिर की है। संगठन के पदाधिकारी दिनेश चंद्र शास्त्री ने कहा कि कोरोना के साथ ही चरम पर पहुंची महंगाई से लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। कहा कि पेट्रो पदार्थों के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिससे सामान्य वर्ग के परिवार पर भरण पोषण का खतरा मंडराने लगा है। संचालक कांति बल्लभ जोशी ने बताया कि सरकार को जल्द से महंगाई पर अंकुश लगाने के उचित निर्णय लेने होंगे। अन्यथा लोक सेवा समिति सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने को मजबूर होगी। यहां प्रकाश जोशी, रामबाबू यादव, पूजा टम्टा, कमलेश वर्मा, राजीव सक्सेना आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *