मानव वन्य जीवों के मध्य बढ़ रहा संघर्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : डा. शिवानंद नौटियाल राजकीय महाविद्यालय वेदीखाल में उत्तराखंड कौंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में जन समुदाय को वन्य जीवों के महत्व व खतरे से जागरूक करने को लेकर दो दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में वन्य जीवों के महत्व व खतरे के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। महाविद्यालय परिसर में आयोजित गोष्ठी के समंवयक व जंतु विज्ञान के प्रो. सुशील भदूला ने बताया कि कुछ सालों से मानव वन्य जीवों के मध्य संघर्ष बढ़ा है। मानव वन्य जीवों के आवास का क्षरण, अवैध शिकार, पर्यावरण प्रदूषण आदि मानव वन्य जीवों के मध्य संघर्ष के प्रमुख कारण है। इस मौके पर गोष्ठी के ओर्गानिजिंग सेक्ट्ररी डा. एचसी पुरोहित ने बताया कि सेमिनार में प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमें बीएड संकाय से मानसी ने प्रथम, प्रभात जोशी ने द्वितीय, मनीषा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय से मुस्कान, वरिष्ठा, मानसी बिष्ट, कला संकाय से महक, अम्बिका, रिया व दिया क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रही। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डा. अवतार सिंह नेगी, डा. राजपाल सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *