नैतिक शिक्षा के अभाव में बढ़ रहा अपराध

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर से भाबर क्षेत्र के निंबूचौड़ स्थित क्रेडल पब्लिक स्कूल में नैतिक शिक्षा का महत्व विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों को नैतिक शिक्षा का महत्व बताया गया। कहा कि नैतिक शिक्षा के अभाव में ही समाज में अपराध बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में राजस्थान से पधारे बीके भगवान भाई ने कहा कि नैतिक शिक्षा ही मानव को ‘मानव बनाती है। नैतिक गुणों के बल पर ही मनुष्य वंदनीय बनता है। वर्तमान में भौतिक शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को नैतिक शिक्षा की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नैतिक शिक्षा से ही हम अपने व्यक्तित्व का निर्माण करते है जो आगे चलकर कठिन परिस्थितियों का सामना करने के लिए आत्मविवेक व आत्मबल प्रदान करता है। प्रधानाध्यापिका रेणुका गुसांई ने कहा कि नैतिकता के बिना जीवन अंधकारमय है। स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवाकेंद्र की बी.के. ज्योति बहन ने कहा कि जीवन में नैतिकता का बहुत महत्व है। सभी को अपने जीवन में नैतिक शिक्षा को अपनाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *