मसूरी में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं, लोगों में आक्रोश

Spread the love

देहरादून()। मसूरी में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। चोरों ने बेकरी हिल पार्किंग से दो स्कूटी चोरी कर ली। चोरों ने एक गाड़ी के शीशे तोड़ कर सामान निकाल लिया। एक होटल की पार्किंग से दो ट्यूब लाइट चोरी हो गई। स्थानीय निवासी अर्जुन ने बताया कि विगत रात्रि वह अपनी स्कूटी खड़ी करके घर चले गए थे। सुबह लौटे तो वहां पर स्कूटी गायब थी। साथ ही पास ही खड़ी एक गाड़ी के शीशे भी टूटे हुए थे। घटना के बाद आसपास के निवासियों में रोष है। उन्होंने क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह होने की आशंका जताई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की अपील की। वहीं, पुलिस ने एक स्कूटी किंक्रेग से बरामद कर ली है तथा दूसरी की तलाश की जा रही है। आस पास के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उक्त मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरे कंगाल जा रहे हैं।जल्द चोरों का पता लगाया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *