रुड़की()। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और सप्लाई में आ रही दिक्कतों को लेकर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी महानगर ने चंद्रशेखर चौक पर खाली गैस सिलेंडर रखकर धरना दिया। इसके साथ ही भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फूंका।इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय उन्हें नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई और गैस की कीमतों में वृद्धि ने आम परिवारों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से लाखों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है, लेकिन सरकार उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में व्यस्त है।