युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर की घर में तोड़फोड

Spread the love

-शोर शराबा होने पर आरोपित तेजाब फेंकने की धमकी देकर हुआ फरार
रुद्रपुर। शिमला पिस्तौर में युवती से छेड़छाड़ कर दी गई। विरोध करने पर आरोपित ने पीड़िता के घर में तोड़फोड़ कर दी, साथ ही उसे अगवा करने का प्रयास किया। शोर शराबा होने पर आरोपित तेजाब फेंकने की धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है। ग्राम शिमला पिस्तौर निवासी महिला ने बताया कि गांव का ही एक युवक उसकी पुत्री पर गलत नियत रखता है। आते जाते वह उसकी पुत्री पर फब्तियां कसता है। तीन मई की शाम को उसकी पुत्री घर के पास टहल रही थी। इसी बीच आरोपित युवक ने उसे पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा। इस पर उसकी पुत्री जैसे तैसे उसके चंगुल से बचकर घर पहुंची और शिकायत की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपित भड़क गया। आरोप है कि देर रात वह उनके घर में घुस आया और तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने उनसे मारपीट की और पुत्री को अगवा कर ले जाने का प्रयास करने लगा। शोर होने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख आरोपित पुत्री पर तेजाब फेंकने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस से आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बगवाड़ा चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है, इसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *