धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, तैयारी शुरू

Spread the love

नई टिहरी : स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। जिलेभर में राष्ट्रीय पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि 15 अगस्त को सभी सरकारी, गैर सरकारी इमारतों में विभागाध्यक्ष और कार्यालयाध्यक्ष सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। कलक्ट्रेट में साढ़े 9 बजे और मुख्य कार्यक्रम स्थल प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में मुख्य अतिथि 10 बजे ध्वजारोहण करेंगे। सुबह 7 बजे से शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राएं प्रभातफेरी निकालेंगे। डीएम मयूर ने सभी विभागों को कार्यालयों में सफाई अभियान चलाने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर जाकर सम्मानित करने, स्मारकों व प्रतिमाओं, पार्कों सहित महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर सफाई, रंग रोगन व सौंदर्यीकरण कराने, स्कूलों में विचार गोष्ठी, निबंध, कविता प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। 14 अगस्त को विभिन्न आयु वर्ग में बालक व बालिकाओं की क्रॉस कंट्री रेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे। 14 व 15 अगस्त को गाइडलाइन के अनुसार सभी सरकारी भवनों व स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक स्मारकों को प्रकाशित किया जाएगा। जिला मुख्यालय के प्रमुख चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशभक्ति के गीतों का प्रसारण जिला सूचना अधिकारी कराएंगी। डीएम ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत फ्लैग ऑॅफ कोड का कड़ाई से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयोजित कार्यक्रमों का सोशल मीडिया पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के विषय को जन समुदाय के बीच प्रचारित और प्रसारित के भी डीएम ने निर्देश दिए हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *