निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रावत ने किया गांव-गांव भ्रमण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप सिंह रावत ने विधानसभा के अनेक गांवों का भ्रमण कर जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि वह युवाओं और महिलाओं को रोजगार के साथ ही अनेक मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने के बाद कुलदीप सिंह रावत ने ऊखीमठ, भीरी, चन्द्रापुरी, सौड़ी, अगस्त्यमुनि सहित अनेक क्षेत्रों में भ्रमण कर जनता का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि वह निरंतर जनता के बीच हैं। पांच साल के भीतर वह जनता के हर दुख दर्द को साझा करते हुए उसके समाधान के प्रयास में जुटे हैं। उन्होंने जनता से उन्हें समर्थन देकर विजयी बनाने का आह्वान किया है। इस दौरान उनके साथ वीरेंद्र बिष्ट, मनोज बेंजवाल, शांति चमोला सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *