देवप्रयाग में सभी 4 वार्डों में निर्दलीय सभासद जीते

Spread the love

नई टिहरी। नगर पालिका देवप्रयाग के चारों वार्डों में निर्दलीय सभासदों ने जहां जीत हासिल की, वहीं भाजपा सिंबल पर उतरे दो सभासदों को यहां कड़ी हार झेलनी पड़ी। नगर पालिका देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत के बाद सभासदों का ही चुनाव हुआ था। नगर के वार्ड-1 से भाजपा से निष्कासित पूर्व युवा मोर्चा उपाध्यक्ष निर्दलीय राहुल कोटियाल 331 मत पाकर विजयी रहे। भाजपा के विद्यार्थी पॉलीवाल यहां तीसरे स्थान पर रहे। वहीं वार्ड-2 से निर्दलीय संगीता ध्यानी 192 मत पाकर दूसरी बार सभासद चुनी गयी। उन्होंने मीना ध्यानी को पराजित किया। वार्ड-3 से सुनीता तिवारी ने 200 मत पाकर भाजपा की सुचिता असवाल को हराया। वहीं पालिका के पौड़ी जिला स्थित वार्ड-4 में विमल मिश्रा ने 249 मत हासिल कर दिनेश टोडरिया को पराजित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *