इंद्रमणी बडौनी की 21वीं पुण्यतिथि पर यूकेडी ने किया गोष्ठी का आयोजन

Spread the love

नैनीताल। उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले इंद्रमणी बडौनी की 21वीं पुण्यतिथि पर यूकेडी ने एक गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि बडौनी का नैनीताल से विशेष लगाव रहा। उन्हें उत्तराखंड के लोगों ने एक कुशल जनप्रतिधि के रूप में स्वीकार किया, यही कारण रहा कि उन्होंने प्रदेश की जनता के दिलों में हमेशा राज किया। पूर्व विधायक डॉ. जंतवाल ने कहा कि बडौनी हमेशा व्यवहार और सादगी के लिए जाने जाते थे। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान यूकेडी के संरक्षण के रूप में लोगों ने उन्हें स्वीकार किया। लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रधान, ब्लॉक प्रमुख और यूपी की विधानसभा में तीन बार विधायक रहे बडौनी ने एक कुशल जनप्रतिनिधि के रूप में समाज में अपनी जगह बनाई। उन्होंने नैनीताल में भी अध्ययन किया। उनकी पुण्यतिथि पर यह संकल्प लेना होगा कि उत्तराखंड के सामाजिक, राजनीतिक विमर्श में बडौनी के विचारों के अनुरूप विचारों की विराटता और उच्च लोकतांत्रिक मूल्यों का समावेश कर देश को नए संदेश दें। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *