इंडिया गठबंधन ने गणेश गोदियाल को समर्थन दिया

Spread the love

चमोली : इंडिया गठबंधन से जुड़े दलों के नेताओं ने कहा है कि वे भारत की जनता के अधिकार और हितों की लडाई लड़ रहे हैं। उत्तराखंड में पूरी ताकत के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों का समर्थन करेंगी। दावा किया कि गढ़वाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल शानदार मतों से विजयी होंगे। सोमवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने गोपेश्वर में आयोजित अपनी पहली प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय सहित स्थानीय मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरा। कहा देश भर में विपक्ष के नेताओं पर जिस तरह से भ्रष्टाचार के नाम पर, ईडी, सीबीआई, ईडी के माध्यम से हमला किया जा रहा है। यह लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश है। प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, कांग्रेस प्रदेश सचिव हरिकृष्ण भट्ट, महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा रावत, भाकपा माले के राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी, गढ़वाल सचिव अतुल सती, माकपा के जिला सचिव भूपाल सिंह रावत, भाकपा के जिला सचिव भरत सिंह कुंवर, इंडिया गठबंधन के जिला संयोजक कमल रतूड़ी, आम आदमी पार्टी से कुलदीप सिंह नेग, विनोद जोशी, गोविन्द सिंह सजवाण, प्रमोद बिष्ट आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *