प्रदेश में बना रहेगा इंडिया गठबंधन!, सपा कांग्रेस को एक और सीट देने को हुई राजी

Spread the love

लखनऊ। यूपी के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को एक और फूलपुर सीट मिलना करीब-करीब तय माना जा रहा है। अखिलेश यादव ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में इंडिया गठबंधन एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। इसके लिए लगातार बातचीत हो रही है। यूपी की 9 विधानसभा सीटों गाजियाबाद, खैर, मीरापुर, कुंदरकी, करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां में चुनाव हो रहा है। सपा ने अभी तक इंडिया गठबंधन के तहत खैर और गाजियाबाद सीट कांग्रेस को देने की घोषणा कर दी है। जबकि, कुंदरकी छोड़ शेष सभी सीटों पर सपा ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस गाजियाबाद और खैर सीटें मिलने से संतुष्ट नहीं है। उसने मझवां और फूलपुर सीट पर भी दावा किया है। यही वजह है कि कांग्रेस ने गठबंधन के तहत मिली दोनों सीटों पर अभी तक अपने उम्मीदवार तय नहीं किए हैं। सपा सूत्रों के मुताबिक, पार्टी हाईकमान फूलपुर सीट कांग्रेस को देने के लिए तैयार है। बशर्ते कांग्रेस यह सीट मिलने पर संतुष्ट हो जाए। तब सपा फूलपुर से अपना प्रत्याशी वापस ले लेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *