एशिया मिक्स्ड चौंपियनिशप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

Spread the love

अल्मोड़ा। यूएई में आयोजित एशिया मिक्स्ड टीम बैडमिंटन चौंपियनशिप में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। युवा शटलर लक्ष्य सेन की अगुवाई में भारतीय टीम ने सेमी फाइनल में स्थान बनाकर इतिहास रच दिया है। उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि भारतीय टीम ने हांगकांग चाइना की टीम को 0-2 के अंतर से परास्त कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। भारतीय टीम और शलटर लक्ष्य के शानदार प्रदर्शन में गृह जनपद के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। टीम की उपलब्धि पर उत्तराखंड स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष अलकनंदा अशोक, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भूपेंद्र भोज, प्रशांत जोशी, ड़ संतोष जोशी, गोकुल मेहता, डीके जोशी समेत कई खेल प्रेमियों ने खुशी जताई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *