दूसरे दिन घनसाली पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

Spread the love

नई टिहरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उदयपुर संकल्प के तहत भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा अपने दूसरे पड़ाव पर बुधवार को घनसाली विधानसभा पहुंची। यात्रा के दूसरे दिन चमियाला में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रताप नगर विधानसभा के विधायक विक्रम सिंह नेगी ,पूर्व विधायक बलवीर सिंह नेगी व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने तिरंगा यात्रा को रवाना किया। भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा के अवसर पर प्रताप नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हिन्दुस्तान की आजादी से लेकर हिन्दुस्तान के निर्माण तक अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कांग्रेस ने इस देश को सुई से लेकर सब्बल तक कुदाल से लेकर कंप्यूटर तक पहुंचाने का काम किया। हमारे पास स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की लंबी सूची है। हम फर्क और गर्व से कह सकते हैं कि हम उस पार्टी के सदस्य हैं। जिस पार्टी ने अंग्रेजो के खिलाफ बिगुल बजाया और देश को स्वतंत्र कराने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कांग्रेस जनों से आह्वान किया कि भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा को घर-घर तक पहुंचाएं और लोगों को कांग्रेस की रीति और नीति से जोड़े। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 1857 की क्रांति से लेकर 1947 तक देश को अंग्रेजों की गुलामी से स्वतंत्र करने के लिए लड़ाई लड़ी और प्राणों की आहुति दी। यात्रा में विजय गुनसौला, सूर्य प्रकाश रतूड़ी, ममता पवार, मुन्नी देवी, पूरब सिंह पवार ,प्यार सिंह बिष्ट, डा प्रकाश चंद्र , कैलाशी देवी, इंदु देवी, लक्ष्मी देवी, उत्तम सिंह पवार, सबल सिंह राणा, मान सिंह नेगी, प्रताप सिंह पोखरियाल, उत्तम सिंह रावत, विजय पाल सिंह रावत, सुनील बिष्ट, शिवेंद्र रतूड़ी, दिनेश लाल, रतन सिंह रावत, धर्म सिंह जखेड़ी, शशांक जोशी, साहब सिंह नेगी, लक्ष्मी प्रसाद, प्रदीप कुमार, ज्ञान सिंह रावत, लखन रावत ,राजेश रावत, प्रदीप पंवार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *