भारत पाकिस्तान के बीच मैच पर एक बार पुनर्विचार करने की जरूरत: गिरिराज सिंह

Spread the love

जोधपुर, एजेंसी। जम्मू कश्मीर में हो रहे हिंदुओं पर हमले को देखते हुए आने वाले दिनों में होने वाले भारत पाकिस्तान के बीच मैच पर एक बार पुनर्विचार करने की जरूरत है। यह कहना है केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का। वह आज जोधपुर के दौरे पर थे जहां उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के निवास पर उनके माता के निधन पर संवेदना व्यक्त की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आतंकवाद का चेहरा पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा। लगातार हो रहे आतंकी हमलों से यह समझा जा सकता है कि पाकिस्तान से रिश्ते अभी अच्टे नहीं हैं, ऐसी स्थिति में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं होने चाहिए इस पर फिर से विचार करने की जरूरत है। गिरीर्राज सिंह ने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया।
जोधपुर पहुंचे गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह देश में गलत की राजनीति कर रही है। कश्मीर में हिंदुओं को टारगेट करके मारा जा रहा है , इस मुद्दे पर कुछ नहीं बोलकर कांग्रेसी लखीमपुर में जाकर राजनीति कर रहे हैं, जबकि यहां राजस्थान में लगातार दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं, लेकिन इस पर कोई कुछ नहीं बोल रहा और ना ही किसी प्रकार का एक्शन लिया जा रहा है।
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी राजनीतिक पर्यटन पर जाते हैं इनका वास्तविक स्थिति से कोई सरोकार नहीं रहता। दोनों में करुणा बिल्कुल नहीं है यदि ऐसा होता तो वह लखीमपुर घटना में मारे गए पत्रकार के परिवार से भी मिलने जाते हैं। जबकि कांग्रेस और विपक्षी महक राजनीतिक प्रेरित होकर काम कर रहे है। राहुल गांधी कश्मीर में मारे गए लोगों के परिवार से मिलने नहीं गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *