राजनयिक संबंधों पर हमारे काम वियना संधि के अनुरूप, भारत ने खारिज किया कनाडा का बयान

Spread the love

 

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत ने कनाडा के 41 राजनयिकों को कम किए जाने के फैसले को कनाडा सरकार द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानदंडों का उल्लंघन बताए जाने की आलोचना की है और कनाडा के बयान को खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने शुक्रवार को यहां एक बयान में कहा कि हमने भारत में कनाडाई राजनयिक उपस्थिति के संबंध में 19 अक्तूबर को कनाडा सरकार का बयान देखा है।
हमारे द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति भारत में कनाडाई राजनयिकों की बहुत अधिक संख्या और हमारे आंतरिक मामलों में उनका निरंतर हस्तक्षेप, नई दिल्ली और ओटावा में दोनों देशों के राजनयिकों की उपस्थिति में समानता की मांग का आधार बना। इसके कार्यान्वयन के विवरण और तौर तरीकों को लेकर हम पिछले महीने से कनाडाई पक्ष के साथ काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *