आध्यात्मिक जागरण से भारत बनेगा विश्वगुरु : सतपाल महाराज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
हरिद्वार : तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के अंतिम दिन समस्त जनमानस को संबोधित करते हुए सुविख्यात समाजसेवी राष्ट्र संत व उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि अध्यात्म के जागरण से ही भारत विश्वगुरु बनेगा।
मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वावधान में ऋषिकुल कॉलेज मैदान में चल रहे तीन दिवसीय सद्भावना सम्मेलन के अंतिम दिन गुरुवार को देश-विदेश से बड़ी संख्या में आए श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए काबीना मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि जब व्यक्ति सत्संग सुनेगा, आत्मज्ञान की दीक्षा लेकर साधना करेगा, सेवा करेगा तभी आध्यात्मिक जागरण होगा। आध्यात्मिक जागरण होने के पश्चात, भारत विश्व को अध्यात्म का संदेश देगा और तब भारत विश्वगुरु बनेगा।
सतपाल महाराज ने कहा कि हमारे संत-महात्माओं ने 4 अवस्थाओं का धर्म शास्त्रों में उल्लेख किया है। जाग्रत, स्वप्न ,सुषुप्ति और तुरिया। संसार का हर प्राणी सोता है और तीनों अवस्थाओं में उसे संसार की वस्तुओं का आभास होता रहता है। महाराज ने कहा कि जब हम सच्चे नाम का सुमिरन करते हुए ,भजन करते हुए, प्रभु में समाहित हो जाते हैं तो हम संसार के भवसागर में डूबते नहीं है फिर हमारा जन्म मरण नहीं होता है, फिर हमारा उद्धार हो जाता है। हम सदा के लिए मुक्त हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *