आर्थिक सहयोग को विस्तार देंगे भारत-रूस; जयशंकर से मुलाकात के दौरान बोले राष्ट्रपति पुतिन

Spread the love

मास्को, एजेंसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी संदेश को लेकर रूस के बेहद अहम दौरे पर पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। इस दौरान पुतिन ने उनका जोरदार स्वागत किया। यही नहीं पुतिन ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए भारतीय विदेश मंत्री के साथ आमने-सामने बेहद करीब बैठकर बातचीत की। पुतिन के इस कदम को बहुत दुर्लभ माना जा रहा है। जयशंकर ने पुतिन के साथ मुलाकात के दौरान उन्हें पीएम का निजी संदेश भी दिया। उन्होंने पुतिन से कहा कि मोदी ने शुभकामनाएं दी हैं। पुतिन ने भारतीय प्रधानमंत्री को साल 2024 की शुरुआत में रूस आने का न्योता दिया, जिसे भारत ने स्वीकार कर लिया है। पुतिन ने जयशंकर से कहा कि हम इस बात से बेहद खुश होंगे कि पीएम मोदी रूस आएं। पुतिन ने कहा कि हमारे पास वर्तमान मुद्दों पर बातचीत करने का अवसर होगा।
साथ ही दोनों देशों के बीच रिश्तों को आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी। हमें कई विषयों पर बात करना होगा। पुतिन ने यह भी माना कि 2024 के पहले छह महीने मोदी के लिए बहुत कठिन होंगे, क्योंकि भारत में आम चुनाव होने वाले हैं। हम भारत के दोस्तों की सफलता की कामना करते हैं। हम मानते हैं कि हम अपने परंपरागत दोस्ताना संबंधों को किसी भी राजनीतिक शक्ति के साथ बरकरार रखेंगे। पुतिन ने विश्व में जारी उथल-पुथल के बावजूद भारत रूस संबंधों में प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को विस्तार देने की आवश्यकता जताई है। पुतिन ने कहा कि हमारा व्यापार लगातार दूसरे वर्ष और आत्मविश्वासपूर्ण गति से बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *