भारत ने जीत एक और वर्ल्ड कप, महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने फाइनल में नेपाल को हराकर रचा इतिहास

Spread the love

नईदिल्ली, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम ने 2 नवंबर को अपना पहला वर्ल्ड कप जीतकर देश का नाम रोशन किया था. अब महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने 23 नवंबर को पहला टी20 वर्ल्ड कप फॉर ब्लाइंड जीतकर इतिहास रच दिया है. ये दो ऐतिहासिक जीत देश में महिला क्रिकेट के बढ़ते स्टेटस को दिखाती हैं.
कोलंबो में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय महिला टीम ने नेपाल को सात विकेट से मात दी. टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारत ने नेपाल को 20 ओवर में 5 विकेट पर 114 रन पर रोका और फिर 47 गेंद शेष रहते सिर्फ 12.1 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया.
फौला सरेन ने सबसे अच्छा प्रदर्शन किया, उन्होंने 27 गेंदों पर चार चौकों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए. भारत पूरे टूर्नामेंट में अजय रहा है और एक भी मैच नहीं हारा.
सेमीफाइनल में, भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर नौ विकेट से जबरदस्त जीत हासिल की थी, जबकि नेपाल दूसरे फाइनल में पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचा था.
टी20 ब्लाइंड वर्ल्ड कप में भारत, नेपाल, पाकिस्तान, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका ने भाग लिया. टूर्नामेंट के लीग मैच नई दिल्ली और बेंगलुरु में खेले गए जबकि नॉकआउट मैच कोलंबो, श्रीलंका में हुआ.
भारतीय महिला टीम की ये शानदार जीत देश में ब्लाइंड क्रिकेट के लिए एक बड़ा मील का पत्थर भी है, जिससे आने वाले सालों में इस खेल को और ज्यादा पहचान और विकास का रास्ता खुलेगा.
००

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *