भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का हुआ निधन, लिवर कैंसर से थे पीड़ित

Spread the love

नईदिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनके पिता खानचंद्र सिंह का निधन हो गया है। वह स्टेज-4 के लिवर कैंसर से जंग लड़ रहे थे। खानचंद्र को ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट में थे। रिंकू अभी टी-20 विश्व कप की टीम का हिस्सा हैं और वह दल के साथ चेन्नई में थे। अब वह अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।
यथार्थ हॉस्पिटल ने बताया कि चौथे स्टेज के कैंसर से जूझ रहे रिंकू के पिता ने 27 फरवरी की सुबह 5 बजे यथार्थ हॉस्पिटल- ओमेगा-1, ग्रेटर नोएडा में आखिरी सांस ली। वह क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती थे और मैकेनिकल वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। उन्हें लगातार रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी दी जा रही थी। रिंकू टूर्नामेंट के बीच में दिल्ली पहुंचे थे। हालांकि, वो गुरुवार (26 फरवरी) को फिर जिम्बाब्वे से खेलने के लिए टीम से जुड़ गए थे।टी-20 विश्व कप 2026 में रिंकू को मैच फिनिशर की भूमिका में जिम्मेदारी दी गई है। अब तक उन्हें सीमित ही मौके मिले हैं, जिसमें वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने मौजूदा संस्करण में अब तक 5 पारियों में 82.75 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 24 रन बनाए हैं। वह अपने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्हें मौका नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *