टी-20 अंतरराष्ट्रीय: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से भारत की 5 सबसे बड़ी जीत

Spread the love

नईदिल्ली, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय क्रिकेट टीम ने कई बार दक्षिण अफ्रीका को बड़े अंतर से मात देकर अपनी ताकत साबित की है। खासकर रनों के लिहाज से मिली विशाल जीतें यह दिखाती हैं कि भारत ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों विभागों में किस तरह दबदबा बनाया। भारतीय टीम ने कुछ मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को पूरी तरह बैकफुट पर धकेला है। आइए रनों के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी जीत रन नजर डालते हैं।
जोहान्सबर्ग में हुए मुकाबले में मेहमान टीम ने संजू सैमसन (109) और तिलक वर्मा (120) के शतकों से 283/1 का स्कोर बनाया। भारतीय टीम से अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 18 गेंदों में 36 रन बनाए। जवाब में बड़े स्कोर का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम 18.2 ओवर में सिर्फ 148 रन पर सिमट गई। प्रोटियाज टीम से ट्रिस्टन स्टब्स ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। भारत से अर्शदीप सिंह ने 3 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए थे।
भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2023 में खेले गए टी-20 में 106 रन से जीत दर्ज की थी। जोहान्सबर्ग में हुए मैच में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 201/7 का स्कोर बनाया। भारतीय टीम से सूर्यकुमार यादव (100) और यशस्वी जायसवाल (60) ने शानदार पारियां खेली थी। जवाब में बड़े स्कोर का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका सिर्फ 95 रन पर सिमट गई थी। कुलदीप यादव ने 5 विकेट लिए थे।
साल 2025 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 101 रन से करारी शिकस्त दी थी। कटक में हुए इस मैच में भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए 175/6 का स्कोर बनाया था। भारतीय टीम से हार्दिक पांड्या (59*) और तिलक वर्मा (26) ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 74 रन पर ढेर हुई थी। दक्षिण अफ्रीका की टीम से डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 14 गेंदों में 22 रन बनाए थे।
भारत की दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से चौथी सबसे बड़ी जीत साल 2022 में आई थी। वह मुकाबला राजकोट में खेला गया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 169/6 का स्कोर बना दिया था। दिनेश कार्तिक के बल्ले से 27 गेंदों में 55 रन निकले थे। जवाब में दक्षिण की टीम सिर्फ 87 रन पर ऑलआउट हो गई थी। भारतीय टीम ने वह मुकाबला 82 रन से अपने नाम किया था।
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5वीं सबसे बड़ी जीत साल 2024 में डरबन के मैदान पर दर्ज की थी। उस मुकाबले में भारतीय टीम को 61 रन से जीत मिली थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 202/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 141 रन पर ऑलआउट हो गई थी। सैमसन ने इस मुकाबले में 107 रन बनाए थे। वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई ने 3-3 विकेट लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *