हल्द्वानी में बनेगया भारत का पहला एस्ट्रो पार्क व साइंस सिटी

Spread the love

हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि भारत का पहला एस्ट्रो पार्क व साइंस सिटी हल्द्वानी में विकसित होगी। जिसके लिए उन्होंनेवन विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया है। डीएम नेबताया कि शासन से एस्ट्रो पार्क कम साइंस सिटी बनाने की अनुमति के बाद बुधवार को उन्होंने एस्ट्रो पार्क कम साइंस सिटी के लिए भूमि चयन को स्थलीय निरीक्षण किया। प्रभागीय वनाधिकारी वैभव कुमार, निदेशक एरीज प्रोफेसर दीपांकर बनर्जी नेतीनपानी नियर ओपन यूनिवर्सिटी के समीप भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण बाद तीनपानी ओपन यूनिवर्सिटी के समीप भूमि चिह्नित कर प्रस्तावित की गई। डीएम ने बताया कि शासन ने एस्ट्रो पार्क कम साइंस सिटी बनाने की सैद्घातिंक स्वीति प्रदान कर दी है, जिसे हल्द्वानी में विकसित किया जाएगा। इस पार्क में नक्षत्र और नवग्रह को जुड़े अध्ययन किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि ओपन यूनिवर्सिटी के समीप एस्ट्रो पार्क बनने से क्षेत्र की अन्तरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त होगी। वहीं देश-विदेश के एरीज मेंशिक्षा प्राप्त कर रहेशिक्षार्थियों के शिक्षा के विकास के साथ ही क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। एस्ट्रो पार्क में साइंस लैब के साथ ही शिक्षार्थियों के लिए हस्टल, डेटा सेंटर व साइंस का पार्क भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा एशिया की सबसे बड़ी देवस्थल एरीज दूरबीन ओखलकांडा नैनीताल सेएस्ट्रो पार्क की कनक्टीविटी दी जाएगी। निरीक्षण में एसडीएम मनीष कुमार, एसडीओ शशि देव समेत विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *