भारत सबसे बड़ा लोकतंत्र, इसकी आवाज मायने रखती है, रूस-यूक्रेन संकट पर बोले फ्रांसीसी दूत

Spread the love

 

नई दिल्ली, एजेंसी। यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाइयों के चलते बढ़े तनाव के बीच भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने गुरुवार को कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और इसकी आवाज मायने रखती है।
लेनिन ने एक इंटर्व्यू में कहा, भारत की आवाज बहुत महत्वपूर्ण है। यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारत अंतरराष्ट्रीय मंच पर और भी बड़ी जिम्मेदारी निभाने का माद्दा रखता है। मेरा देश संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत को स्थायी सीट मिलने का प्रबल समर्थक है। भारत एक ऐसी आवाज है जिसे दुनिया सुनती है।ष्
उन्होंने भारत के उन बयानों का जिक्र किया जिसमें उसने ष्राष्ट्रों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करने के महत्वष् पर जोर दिया था। फ्रांसीसी दूत ने कहा, ष्हम वास्तव में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं। भारत ने क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान पर बयान दिया है जिसका बहुत स्वागत है।ष्
भारत और 34 अन्य देशों ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा के उस प्रस्ताव में वोटिंग से परहेज किया जिसमें यूक्रेन के खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई को लेकर उसकी निंदा की गई थी। भारत ने इससे पहले यूक्रेन संकट पर महासभा के सत्र का आह्वान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रक्रियात्मक मतदान में भाग नहीं लिया था। चीन और संयुक्त अरब अमीरात के साथ भारत ने पिछले हफ्ते यूक्रेन में रूस की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ अमेरिका द्वारा प्रायोजित एक प्रस्ताव से परहेज किया था। मस्को ने प्रस्ताव के खिलाफ अपने वीटो का इस्तेमाल किया। लेनिन ने कहा कि भारत के रूस के साथ अच्टे संबंध हैं और इसे ष्मास्को को चर्चा की मेज पर लाना चाहिएष्। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आगामी बैठक में मानवीय प्रस्ताव का समर्थन करना चाहिए। लेनिन ने कहा, ष्किसी को यह नहीं कहना चाहिए कि भारत को क्या करना चाहिए क्या नहीं। जैसे-जैसे संकट गहराता जा रहा है, भारत के समर्थन का बहुत स्वागत होगा क्योंकि भारत की आवाज मायने रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *