पुरोला भाजपा मंडल अध्यक्ष बदलने पर आक्रोश

Spread the love

उत्तरकाशी। पुरोला विधान सभा के अंतर्गत पुरोला भाजपा मंडल के गत सप्ताह अनुसूचित जनजाति वर्ग से एकमात्र मंडल अध्यक्ष को बदले जाने पर भाजपा मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में आक्रोश बना है। मंगलवार को पुरोला के एक निजी होटल में बैठक कर पदाधकारियों ने अध्यक्ष यथावत न रखे जाने पर सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी दी।
बैठक में पदाधिकारियों ने प्रदेश कार्यकारिणी से पूर्व में निर्वाचित मंडल अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा को यथावत रखने की मांग की। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी, प्रताब सिंह रावत, राजपाल पंवार, राजेन्द्र रावत आदि ने कार्यकर्ताओं व मंडल पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुरोला मंडल में एक मात्र अनुसूचित जनजाति श्रेणी के मंडल अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे जो कि संगठन की परिपाटी, रीति-नीति व सामंजस्य से पार्टी हित में कार्य कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने अपनी मनमर्जी से कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दरकिनार कर राजेन्द्र शर्मा को मंडल अध्यक्ष पद से हटाया है। जिससे मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्ष, बूथ पालकों, शक्तिकेन्द्र संयोजकों, मोर्चों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में आक्रोश है।
उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश नेतृत्व कार्यकर्ताओं की भावनाओं के खिलाफ किये गए इस बदलाव में शीघ्र निर्णय लेकर यथावत नहीं बनाये रखते हैं तो पुरोला मण्डल के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी से सामूहिक त्यागपत्र देंगे। बैठक में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के सकलचन्द, मीडिया प्रभारी पवन तोमर, महेश प्रसाद, प्रताप सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह रावत, महिपाल सिंह, दशरथ पंवार, बलवीर सिंह नेगी, बहत्तर सिंह रावत, सूर्य प्रकाश, दरमियान सिंह, धीरेंद्र कंडियाल, नवनीत असवाल, विजयपाल मस्तवाल, सोबेन्द्र, दीपक हिमानी, दीपेंद्र कलूड़ा आदि दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *