इंडिगो की दिल्ली–पंतनगर की पहली उड़ान रद

Spread the love

रुद्रपुर(। बुधवार को पंतनगर एयरपोर्ट पर कम दृश्यता के कारण इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर की पहली उड़ान रद कर दी गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई-73254 दोपहर 1 बजे पंतनगर पहुंचती है, जिसे कम दृश्यता के चलते निरस्त कर दिया गया। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि उड़ान रद होने पर एयरलाइंस प्रबंधन ने यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने अथवा पूरा किराया वापस करने का विकल्प दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *