रुद्रपुर। पंतनगर एयरपोर्ट पर रविवार को कम दृश्यता के चलते इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली-पंतनगर की दूसरी निर्धारित फ्लाइट रद कर दी गई। रविवार को फ्लाइट संख्या 6ई-7156, जिसे शाम 4:15 बजे पंतनगर पहुंचना था। मौसम संबंधी परिस्थितियों के कारण रद्द करनी पड़ी। एयरपोर्ट निदेशक पवन कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावित यात्रियों को अगली उपलब्ध उड़ानों में समायोजित करने अथवा पूर्ण किराया वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उड़ान निरस्त होने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।