भारत तिब्बत सहयोग मंच ने फूंका चीन का पुतला

Spread the love

आमजन से की चीनी सामान के बहिष्कार की अपील
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: भारत चीन युद्ध की 60वीं वर्ष गांठ के अवसर पर भारत तिब्बत सहयोग मंच की ओर से चीन का पुतला दहन करने के साथ ही युद्ध के वीर सैनिक को सम्मानित किया गया।
गुरूवार को भारत तिब्बत सहयोग मंच के कार्यकर्ता तहसील तिराहे पर एकत्रित हुए। मंच के प्रदेश महामंत्री धर्मवीर सिंह गुसाई ने कहा कि आज से 60 वर्ष पूर्व चीन ने हमारी पीठ पर छुरा घोप कर हमला किया था और हमारे वीर सैनिकों को धोखे से मारकर हमारी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। इस कायराना हरकत के खिलाफ ही चीन का पुतला दहन किया जा रहा है। तदोपरांत कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला दहन के बाद कार्यकर्ता भारत-चीन युद्ध के नायक बाबा जसवंत सिंह रावत के सहयोगी रहे कैप्टन बालक राम बलोधी के आवास पर पहुंचे और उनका माल्यार्पण कर और शाल पहना कर सम्मान किया। इस दौरान कैप्टन बालक राम बलोधी ने युद्ध की स्मृतियां याद की।इस दौरान मंच के जिला प्रभारी मुन्नालाल मिश्रा, महानगर अध्यक्ष कुलदीप रावत, कमलेश कोटनाला, गजेन्द्र रावत, देवेन्द्र कुण्डलिया, दीपक बजरंगी, कैप्टेन सतीश जोश, पूर्व सैनिक भारत सिंह नेगी और पूर्व सैनिक जगत सिंह रावत आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *