जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घमण्डपुर में उत्तराखण्ड के गांधी स्व. इन्द्रमणि बडोनी के जन्मदिवस को लोकपर्व दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती, पार्षद अमित नेगी ने बडोनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य मनवर लाल भारती ने स्व. इन्द्रमणि बडोनी के जीवन में बारे में विस्तार से जानकारी दी। पार्षद अमित नेगी ने कहा कि लोक संस्कृति को बचाये जाने के लिए सभी को संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर अजयपाल सिंह रावत, पार्षद अमित नेगी, प्रधानाचार्य श्रीमती सुषमा दास, संजीव कुमार, हर्षपाल कंडारी, एसएससी अध्यक्ष श्रीमती निर्मला देवी, पूनम कन्नौजिया, रजनी रावत आदि मौजूद थे।